बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
भोजीपुरा थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अलकनंदा कॉलोनी के पास से व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास एक तमंचा 315 बर एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और कार्यवाही शुरू कर दि है।