छतरपुर नगर: छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय का शानदार परिणाम, 10वीं-12वीं के कई छात्रों ने प्रदेश मेरिट सूची में जगह बनाई
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 का 2026 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। 10वीं में नमन पटेल ने 496 अंक के साथ प्रदेश में चौथा और आयुषी तिवारी ने 495 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं कला संकाय में आकाश अहिरवार 489 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम और मुस्कान रावत 488 मिली।