फिरोज़ाबाद: तेज आंधी बनी काल: छत से गिरकर धर्मवीर झा की दर्दनाक मौत, विधायक मनीष असीजा ने परिजनों को दिया सहारा
शहर के संतोष नगर क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। जानकारी के अनुसार धर्मवीर झा ओमप्रकाश झा, निवासी गली नंबर 9, संतोष नगर, बीती रात्रि लगभग 9 बजे तेज आंधी के दौरान असंतुलित होकर छत से नीचे गली में गिर गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मवीर झा का उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी दुःखद मृत्यु हो गई।