जींद: जींद लघु सचिवालय के बाहर क्रेच वर्करों ने दिया धरना,जिला कार्यक्रम अधिकारी को सोपा ज्ञापन
Jind, Jind | Feb 23, 2024 क्रैच केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने, बच्चों के लिए राशन उपलब्ध करवाने,क्रैच वर्करों व हेल्परों के मानदेय में बढ़ोतरी का एरियर तुरंत जारी करने समेत कई मांगों को लेकर आज शुक्रवार को क्रैच वर्करों ने जींद सचिवालय के बाहर धरना दिया।जिसकी अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान सीमा देवी ने की।