बिहार: राजगीर से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 22, 2024 राजगीर थाना पुलिस ने राजगीर से मारपीट के मामले में कैलाश डोम के पुत्र सुनील कुमार को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में राजगीर थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात सुनील कुमार के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।पीड़ित के द्वारा आवेदन देने के बाद जांच उपरांत कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया।