बगोदर: बगोदर बस स्टैंड में महेन्द्र सिंह शहादत दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन
बगोदर बस स्टैंड मे महेन्द्र सिंह की 21 वीं शहादत दिवस पर गुरुवार को संकल्प सभा आयोजित की गई।यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चला।वही इसके पूर्व खम्भरा में महेंद्र सिंह प्रतिमा पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, राजधनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव आदी ने बारी बारी से पुष्प अर्पित की।