बगोदर: खेतको कर्माटांड में विधायक नागेन्द्र महतो ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया
बगोदर प्रखंड खेतको कर्माटांड में शनिवार को सुबह साढे 11 बजे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया।वही इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया।वही विधायक ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को सुने और समाधान का भरोसा दिलाया।वही ग्रामीणों इस कार्य हेतु विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।