बगोदर: बगोदर के खम्भरा डैम में डूबे व्यक्ति का तीसरे दिन भी पता नहीं चला
बगोदर थाना क्षेत्र के खम्भरा डैम में सोमवार को डुबे 50 वर्षीय तुलेश्वर सिंह का तिसरे दिन बुधवार को भी कुछ पता नही चला पाया।देवघर से आये एनडीआरएफ की टीम गुरुवार को दिन भर रेस्क्यू करके खोजने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिली।वही बुधवार शाम छह बजे ठंढ व अंधेरे हो जाने रेस्क्यू अभियान रोक दिया,फिर से गुरुवार को एनडीआरएफ टीम खोजने की प्रयास करेगे।