शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि किशोरी स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने चाचा सोनू के घर परौर में रह रही थी।