बुरहनापुर जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के डॉक्टर्स सहित नर्सिंग स्टाफ को तनाव प्रबंधन की शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से सभी को समय प्रबंधन, काम का लोड और मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्हे बताया गया कि अस्पताल में कार्य करते समय मानसिक संतुलन, कैसे बनाए साथ ही टीमवर्क की जानकारी दी।