जगाधरी: किसान आंदोलन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा मौजूदा सरकार तानाशाही तरीके से चला रही शासन
जाकिर हुसैन ने कहा कि आज मौजूदा सरकार भारत रत्न देने की बात कहती है मगर उन महापुरुषों के कही गई बात को पूरा नहीं करती है। आज किसानों से उनको बातचीत करने की जरूरत है और जो वह मांग रहे हैं उसका हल निकालने की जरूरत है। मगर सरकार अपनी तानाशाही से शासन कर रही है जो कि लोकतंत्र की हत्या है।