यमुनानगर के गांधीनगर फाटक के पास करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिला है । जांच अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार इसकी मृत्यु रेलवे लाइन पार करते हुए या फिर ट्रेन से गिरने से हुई है । फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है।