पनागर: गोकलपुर में रंगदारी न देने पर लोहे की रॉड से हमला, दो लोगों पर मामला दर्ज
थाना रांझी क्षेत्र के गोकलपुर में शराब के लिए पैसे न देना एक युवक को उस वक्त भारी पड़ गया, जब दो बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोकलपुर निवासी 36 वर्षीय अनिल रैकवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह गली नंबर 2, पानी की टंकी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे अक्कू और किशन यादव ने शराब पीने के लिए