उनियारा: उनियारा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
Uniara, Tonk | Jul 29, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर शिष्यों ने गुरू आश्रम पर पंहुच पूजा अर्चना की। अलीगढ़ कस्बे के गुरु भक्तों ने कंचन धाम फोलाई पंहुचकर कृष्णदास कंचन महाराज स्थान पर पूजा अर्चना की।