हुज़ूर: पॉलिटेक्निक चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती सिंह ठाकुर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी युवक की उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती करने के बाद मौके से चला गया| इलाज के दौरान सोमवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया|