चैनपुर: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना: मृतक के परिजन को मिला ₹2 लाख का चेक, स्टेट बैंक कर्मियों ने दी जानकारी
चैनपुर थाना क्षेत्र बुढीवीर पंचायत के चोटहांसा गांव निवासी अडु भुईयां के पत्नी बसंती देवी की मौत बीमारी हो गई थी। लेकिन बसंती देवी के भारतीय स्टेट बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराए जाने के कारण बुधवार को 11: बजे दिन में मृतका के पति को शाहपुर शाखा में बुलाकर दिया गया। मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाहपुर शाखा कर्मी उपस्थित थे।