मुज़फ्फरनगर: जॉब-लोन के नाम पर लाखों की ठगी, हिन्दू बनकर बेरोजगार युवाओं को बनाते थे शिकार, फर्जी फाइनेंस कंपनियों का गैंग गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जॉब और लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। आरोपी फर्जी फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों से प्रोसेसिंग फीस वसूलकर संपर्क तोड़ देते थे। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने लोगों से ऑनलाइन ऑफर पर सतर्क रहने और बिना जांच पैसे ना दे।