फूलपुर: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद में अवैध शस्त्र रखने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही थी।