हनुमानगढ़: जंक्शन के सुरेशिया में नाली बंद होने से घर में घुस रहे गंदे पानी से आई दरारें, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई
हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया के वार्ड 58 में पिछले 3 महीने से एक परिवार जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। नाली की निकासी बाधित होने के कारण गंदा पानी लगातार घर के बाहर जमा हो रहा है, ओर कई बार घर के अंदर तक घुस चुका है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मकान की दीवारों में दरारें पड़ने लगी है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।