शामली: शामली के हरसाना गांव में परिवार पर हमला करने के आरोप में 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 30, 2026 गुरूवार की शाम 6 बजे झिंझाना थाने से बताया गया कि क्षेत्र के गांव हरसाना निवासी रामकिशन ने गांव के ही धर्मवीर, रवि, गुड्डी, विकास, सतीश, संजीव, रीता और दिया पर घर पर लाठी—डंडों व धारदार हथियार से हमला कर परिजनों को घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।