पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर में चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर गुरुवार को रामपुर ओवर ब्रिज के पास एक सड़क हादसा हो गया। जौनपुर से वाराणसी की ओर आ रही एक चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।