घाघरा: आदिवासी छात्र संघ की बैठक देवाकी गांव कला संस्कृति भवन में हुई आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jun 10, 2026 आदिवासी छात्र संघ की बैठक देवाकी कला संस्कृति भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रदेव उरांव ने की। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि 1961 ईस्वी में मनुवादी सोच के आधार पर कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी धर्म कोड को जनगणना परिपत्र से हटाया है। धर्म कोड के अभाव में सरना समुदाय एवं अन्य आदिवासी समुदाय का जनगणना हिंदू धर्म कोड में किया जा रहा है।