पंचकूला: किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर पंचकूला पुलिस मुस्तैद, टोडा गांव के नजदीक पंजाब सीमा पर लगाया नाका
किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर मंगलवार को पंचकूला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पंचकूला पुलिस के द्वारा गांव टोडा के नजदीक लगती पंजाब सीमा पर बेरीगेट लगाकर नाकेबंदी की गई। पंचकूला के क्राइम के एसीपी अरविंद कंबोज, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपनी टीम सहित मौका पर रहे। पुलिस के द्वारा आने जाने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की गई।