पंचकूला: जिले में किसानों व बेरोज़गार युवाओं को कृषि विभाग की तरफ से दी जाएगी कृषि ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग
उपायुक्त ने ज़िला सचिवालय में जानकारी देते हुए कहा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला के किसानों को कृषि ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग बिना किसी शुल्क के दी जाएगी। इस स्कीम के तहत इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल पर 19 फरवरी तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए किसान/ बेरोजगार युवा की आयु 18 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता दसवी हो।