पंचकूला: सेक्टर-6 स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रवक्ता ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दे जनता और भड़काऊ पोस्ट ना डालें
सेक्टर 6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी, कहा किसानो के दिल्ली कूच के मद्देनजर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है और लोग अफवाहों पर ध्यान ना दे।