पंचकूला: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 15 फरवरी को सेक्टर-5 में की जाएगी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 15 फरवरी को पंचकूला में की जाएगी। पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 15 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी। बिजली से संबंधित समस्याओं को सुनकर निपटारा किया जाएगा।