पुलिस ने चोरी के आभूषण गलाकर उनकी खरीद-फरोख्त करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आनंद को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी आनंद बाग कॉलोनी का निवासी बताया गया है। डीएसपी नगर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि