बरेली: बरेली में दबंगों का कहर, बेटे को सड़क पर घेरकर पीटा, मां बचाने पहुंची तो उसे भी नहीं छोड़ा
बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र में दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रकाश नगर ईंध जागीर निवासी सरोज पत्नी वीरेंद्र पाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे गौरव को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता के मुताबिक 15 मई को उनका बेटा किसी काम से नवाबगंज जा रहा था। तभी आरुषि किराना स्टोर के पास नरदेव