कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मोड़क के आबकारी अधिनियम के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे हरियाणा निवासी वांछित आरोपी संदीप जोगी (34) को सांगोद अदालत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 24 मई 2026 को 2221 पव्वे हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब से भरी फोर्ड कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार तलाश के बाद आरोपी को दबोचा। पुलिस ने 1 से 4 अगस्त तक पीसी रिमांड लेकर आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की।
Ladpura, Kota | Aug 5, 2026