बिसौली: बिसौली नगर में भंते बी. पी. विनय के मार्गदर्शन में चल रही महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन की मुक्ति रथ यात्रा
Bisauli, Budaun | Apr 21, 2025 बिसौली नगर में भंते बी. पी. विनय के मार्गदर्शन में चलाई जा रही महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन मुक्ति रथ यात्रा सोमवार को 5 बजे करीब बिसौली नगर में पहुंची। जहां नगर के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भंते डा. बी.पी. विजय ने बताया कि यह रथ यात्रा नोएडा से ज्ञान स्थली बौद्ध गया बिहार तक चलाई जाएगी।