चूरू: रतनगढ़ मेगा हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 8, 2026 चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। रतनगढ़ पुलिस ने रविवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में दोनों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। रतनगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर रतनलाल ने श्याम 4:00 बजे करीब बताया कि बीती रात रतनगढ मेगा हाइवे पर रिको तिराहे के पास डंफर और बाइक की टक्कर हो गई थी।