पीपलदा: राजकीय महाविद्यालय इटावा के छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे, की जमकर नारेबाज़ी
Pipalda, Kota | Sep 4, 2024 जिले के इटावा राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए। इटावा महाविद्यालय के छात्रो ने बताया कि महाविद्यालय में इतिहास व भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषय नही है ऐसे में छात्रो को कोटा जाना पड़ता है।साथ ही कॉलेज में सीटे बढ़ाई जावे एव कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जावे साथ ही भवन का निर्माण करवाया जावे।