सहारनपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार शाम 5:00 बजे पुलिस लाइन सहारनपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।