शिवपुरी नगर: सुनारी पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप, पूर्व सरपंच ने खोला मोर्चा, फर्जी बिलों से लाखों के भुगतान का आरोप
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर ढाई बजे जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत सुनारी के सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई। ग्राम पंचायत के ही पूर्व सरपंच श्रीनिवास रावत ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत सौंपी।