धनघटा: मोहर्रम को लेकर महुली क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से संतकबीरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को महुली थाना क्षेत्र के मैनसीर गांव में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।