छतरपुर नगर: पुरानी डीपी और जर्जर केबल से परेशान वार्डवासी, कलेक्टर से नई डीपी व केबल लगवाने की गुहार
छतरपुर शहर के वार्ड क्रमांक 14 पन्ना रोड क्षेत्र के रहवासियों ने आज 19 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपकर नई डीपी और नई बिजली केबल लगाए जाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पुरानी डीपी और खराब केबल होने के कारण आए दिन बिजली सप्लाई बाधित रहती है। कई बार केबल में आग लगने और करंट फैलने का खतरा भी बना रहता है।