बाढ़: बाढ़ में विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु ने तीन सड़कों का उद्घाटन किया, जनता से सहयोग की अपील की
Barh, Patna | Oct 4, 2025 शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे बाढ़ पहुंचे विधायक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ज्ञानु ने क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर विधिवत P.C.C सड़कों का उद्घाटन किया। पहला उद्घाटन दोपहर 3 बजे बाढ़ नगर के अलखनाथ मार्ग वार्ड नं.-01 में किया। इसके बाद 3:30 बजे काजीचक वार्ड नं.-23 और 09 में सड़कों का उद्घाटन किया और अंत में शाम 4 बजे वार्ड नं.-22 में P.C.C पथ का लोकार्पण किया।