बेगूसराय: दनियालपुर में सोए अवस्था में आग लगने से एक व्यक्ति जलकर हुआ घायल, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
दनियालपुर में सोए अवस्था में आग लगने से एक व्यक्ति जलकर घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए तेघरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में परिजन ने बताया कि तेघरा थाना क्षेत्र के दनियालपुर निवासी राजा कुमार जो जाजिम पर नीचे सोए हुए थे. लाइट कटी हुई थी. लालटेन अचानक जाजिम पर गिर गई.