बेगूसराय: बेगूसराय में जिला नियोजनालय द्वारा 7 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होगा नियोजन कैम्प, 1200 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा 7 से 14 मार्च तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जहां सुरक्षा सुपर वाइजर के 200, सुरक्षा जवान के 500 एवं स्वान दस्ता के 500 पदों पर बहाली होगी। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को बेगूसराय प्रखण्ड परिसर से शुरू नियोजन शिविर अलग-अलग तारीख पर विभिन्न प्रखंडों में लगेगा।