बेगूसराय: गोली लगने से घायल युवक की बेगूसराय की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोया अवस्था में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।