मैहर: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरना पैलेस में कार्यक्रम आयोजित
मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के विधायक कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के सरना पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।