अनूपपुर: नाबालिग से कथित अभद्रता मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एसपी से की गई शिकायत
महिला सुरक्षा और नारी सम्मान को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच जैतहरी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ कथित अभद्रता और छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति गलत नियत से घर में घुसकर हरकत की गई है।