खुरई: मांसाहारी खाना बनाने से मना करने पर किन्नर ने ढाबे में तोड़फोड़ की, संचालक घायल
Khurai, Sagar | Mar 24, 2025 खुरई में बायपास रोड पर सोमवार शाम लगभग 5 बजे किन्नर और उसके कई साथियों ने धावा में तोड़फोड़ करते हुए संचालक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दरअसल किन्नर और उसके साथियों ने धावा पर मांसाहारी खाना बनाने को कहा था जिसके लिए संचालक ने मना कर दिया था। इसी से गुस्सा होकर किया हमला। रविवार को भी किन्नर ने धावे पर विवाद किया था।