खुरई: शहीद दिवस पर भगत सिंह वार्ड के पार्क में भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद
Khurai, Sagar | Mar 23, 2025 रविवार रात लगभग 8 बजे भगत सिंह वार्ड की डेनिडा कालोनी के भगत सिंह वार्ड में लोगों ने शहीद दिवस मनाया। इस अवसर पर भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों को शामिल किया गया जिससे वे देश के लिया जान देने वाले शहीदों के संबंध में जान और समझ सकें।