चतरा: प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Chatra, Chatra | May 23, 2026 पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की अपहरण कर हत्या करने वाले 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अपराधियों में लावालौंग थाना क्षेत्र के लूटू गांव के महेश गंझु,सोहावन गांव के नीतीश कुमार तथा जलमा गांव के कमलेश कुमार शामिल है। वही हत्या के मुख्य आरोपी राकेश मुंडा फरार है। पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।