इटावा सदर इलाके में शुक्रवार देर शाम पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शहर की एक दरगाह पर मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव के परिणामों पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार में जो हुआ वह जनता का जो फैसला है, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने गठबंधन की हार को लेकर कहा जो कमी रही वह 2027 में यूपी में पूरी ई जाएगी।