बंडा: जगथर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर
Banda, Sagar | Apr 25, 2026 जगथर के पास मोटरसाइकिल की आमने सामने से टक्कर होने से एक महिला और पुरुष घायल हो गए।प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे जय राम लोधी मोटर साईकिल से जामू केसर जा रहा था। साथ में उसकी भाभी बैठी थीं। बरायठा रोड जगथर के रिपटा के पास सामने से आ रही मोटर साईकिल ने टक्कर मार दी। जिससे जय राम लोधी और उसकी भाभी मोटर साईकिल से गिर कर घायल हो गए।