बांका: बांका में पीएनजी गैस की शुरुआत, दो दर्जन घरों में सप्लाई शुरू, महिलाओं में खुशी
Banka, Banka | May 7, 2026 बांका शहर में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिससे लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन की सुविधा मिलने लगी है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शहर के लगभग दो दर्जन घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू किया गया। इस पहल से खासकर महिलाओं में खुशी देखी जा रही है, क्योंकि इससे रसोई का काम आसान और सुविधाजनक हो गया है। महिलाओं ने इस कदम के लिए सरकार की सराहना की है