हेरहंज: इनातु गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रिम्स रेफर
मंगलवार शाम 4 बजे हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान हेरहंज प्रखंड मुख्यालय निवासी विनोद यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख रांची रिम्स रेफर कर दिया।