मोहनिया: सरकारी अस्पताल कुदरा के पास दो वाहनों की टक्कर में एक वाहन का चालक घायल, उपचार के लिए लाया गया अस्पताल
Mohania, Kaimur | Jul 11, 2025 कैमूर जिले के कुदरा शहर के सरकारी अस्पताल के पास दो वाहनों के बीच nh 19 पर जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल चालक रोहतास जिले के घटमापुर गांव के अनिल कुमार सिंह बताये जा रहे हैं।